खराब मौसम, कोहरे और धुंध की वजह से मंगलवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 8 फ्लाइटें रद्द हो गई।
रायपुर. प्रदेश में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से राजधानी रायपुर सहित बाकी जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को पहुंचा है। खेतों में खड़ी दलहन की फसलें और सब्जियों की फसल बारिश और ओलावृष्टि से खराब होने की कगार पर आ गई है। खराब मौसम, कोहरे और धुंध की वजह से मंगलवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 8 फ्लाइटें रद्द हो गई। जिसकी वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, कोलकाता और हैदराबाद में एक हजार से ज्यादा यात्री फंस गए हैं। माना एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट रद्द होने की वजह ऑपरेशनल बताई है। जिसमें मौसम प्रमुख वजह है। लगातार मौसम में खराबी की चलते विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
इन शहरों की फ्लाइट हुई रद्द
शहर, रद्द फ्लाइट की संख्या
दिल्ली- 2
मुंबई 2
हैदराबाद 2
कोलकाता 1
बेंगलूरू 1
आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि पूर्वनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादा खराब रहेगा।
दुर्ग से चलने वाली 4 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
बिलासपुर रेल मंडल के ब्लॉक के कारण सबसे ज्यादा यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दुर्ग से होकर रायपुर के रास्ते चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें आज से रद्द रहेंगी। जिसके कारण मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा है। उन्हें अपना टिकट कैंसिल करवाना पड़ रहा है।
दो दिन नहीं चलेगी नवतनवा
12,14 और 15 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद्द रहेगी। वहीं 12 और 14 जनवरी को दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
(Credit by Patrika)
Social Plugin