वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 16 जुलाई को
महासमुंद : कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद की 21वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार 16 जुलाई 2026 को कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। बैठक में केंद्र की वर्ष 2025 की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण एवं 2026 की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र ने समिति के सदस्यों को निर्धारित समय में उपस्थित होने आग्रह किया है।
Social Plugin