Ad Code

Mahasamund : प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, 19 परीक्षा केन्द्रों में 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे, 19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त


प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को

19 परीक्षा केन्द्रों में 4849 परीक्षार्थी शामिल होंगे

19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन गुरुवार 04 जून 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा जिला मुख्यालय महासमुंद के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 4849 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्र तक सामग्री पहुंचाने हेतु 19 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2301 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरन सिंह मंडावी परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक होंगे। इसी तरह केन्द्र क्रमांक 2302 के लिए अनुविभागीय अधिकारी विद्युत/यांत्रिकी खेतन सिंह देवांगन, केन्द्र क्रमांक 2303 के लिए श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, केन्द्र क्रमांक 2304 के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अजय कुमार खरे, केन्द्र क्रमांक 2305 के लिए सहायक संचालक उद्यान सुश्री पायल साव, केन्द्र क्रमांक 2306 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय, केन्द्र क्रमांक 2307 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सी.एस. चंद्राकर, केन्द्र क्रमांक 2308 के लिए उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, केन्द्र क्रमांक 2309 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी देव प्रकाश वर्मा एवं केन्द्र क्रमांक 2310 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी श्रीमती प्रभा मारकण्डे को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2311 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, केन्द्र क्रमांक 2312 के लिए जिला पंजीयक श्रीमती रूपाली श्रीवास्तव, केन्द्र क्रमांक 2313 के लिए जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया, केन्द्र क्रमांक 2314 के लिए कार्यपालन अभियंता हाऊसिंग बोर्ड  ओमप्रकाश बघेल, केन्द्र क्रमांक 2315 के लिए जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय, केन्द्र क्रमांक 2316 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत तुमगांव सतीश सिंह, केन्द्र क्रमांक 2317 के लिए उप पंजीयक उत्तम टण्डन, केन्द्र क्रमांक 2318 के लिए सहायक संचालक हाथकरघा बी.आर. सेन्द्रे एवं परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2319 के लिए वाणिज्य कर अधिकारी आशुतोष भोई परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक होंगे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement