Ad Code

Mahasamund : पिथौरा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन का दिया गया प्रशिक्षण

पिथौरा में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन का दिया गया प्रशिक्षण

महासमुंद : पिथौरा विकासखंड अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम बगारपाली में स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए मुर्गियों के वैज्ञानिक पालन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुर्गियों के रख-रखाव, टीकाकरण, कृमिनाशक, स्वच्छता तथा संतुलित आहार से संबंधित जानकारियाँ दीं गईं। ये मुर्गियां ज्यादा से ज्यादा अंडा देती है, जिससे ज्यादा लाभ अर्जित किया जा सकता है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य नारायण ध्रुव, सरपंच के. आर. ठाकुर शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ला ने महिलाओं को वैज्ञानिक पद्धति से मुर्गी पालन कर कम लागत में नियमित आय अर्जित करने के उपाय बताए। उन्होंने बीमारियों से बचाव और पोषण प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने उपस्थित समूह सदस्यों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अंडा देने वाली मुर्गी पालन हेतु अनुदान एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को गाय पालन, बकरी पालन एवं बैकयार्ड कुक्कुट पालन जैसी अन्य पशुपालन योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा इनसे जुड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर. जी. यादव चल पशु चिकित्सा इकाई, डॉ. दीनानाथ पटेल प्रभारी पशु चिकित्सालय, पिथौरा सहित स्व-सहायता समूह की लगभग 40 महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement