Dispropotionate Assets in Chhattisgarh : महासमुंद जिला अंतर्गत कार्यालय जनपद पंचायत पिथौरा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर पदस्थ राजकुमार पटेल के नाम से अनुपातहीन संपत्ति है । राजकुमार पटेल के नाम से पिथौरा के वार्ड क्र. 13 डिघेपुर रोड में ख.न. 655/23 रकबा 2152.78 वर्गफिट एवं उसके पत्नि जानकी पटेल के नाम से ख.न. 655/10 रकबा 2206 वर्गफिट भूमि पर आलीशान सर्वसुविधा युक्त मकान  है । जिसके कूछ हिस्से को किराया देकर लाभ अर्जित किया जा रहा है ।

राजकुमार पटेल के पुत्र एवं पुत्री बडे शहरो में उच्च शिक्षा ग्रहण किये हैं । राजकुमार पटेल के पत्नि के नाम से पिथौरा के आस-पास और भी आवासीय प्लाट है  इसी तरह उसके पुत्र  एवं पुत्री  के नाम से दुर्ग (छ.ग.) में बेस किमती आवासीय प्लाट क्रय किया गया है । राजकुमार पटेल अपने पिता के नाम से अपने मूलग्राम एवं एक अन्य ग्राम में लगभग 06 एकड कृषि भूमि क्रय किया गया है ।

राजकुमार पटेल पेशे से कर्मचारी जरूर है किन्तु वे लम्बे समय से लगभग 35 - 36 साल से जनपद कार्यालय पिथौरा में सहायक ग्रेड 02 पद के दायित्वो का निर्वहन कर रहे हैं , साथ ही पंचायत विभाग के कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उनके सिर पर है ।  
इसी तरह राजकूमार पटेल के द्वारा अनेक तरह की गडबडी कर अपार धन संपत्ति अर्जित की गयी है जो कि उक्त कर्मचारी के भ्रष्ट आचरण को प्रदर्शित करती है । चर्चा तो यह भी है कि उनके द्वारा महासमुंद के अयोध्या नगर में आलिसान पक्का मकान निर्माण कर किराया दे कर धन अर्जित किया जा रहा है साथ ही पिथौरा नगर के आस-पास के ग्रामो में भी बडी तादाद में अनुपातहीन संपत्ति बेनामी के तौर पर रखी गयी है जो कि जांच का विषय है।

राजकुमार पटेल शासन का द्वितीय वर्ग कर्मचारी है जो कि अल्प वेतनभोगी है उपरोक्तानुसार इतनी विशाल संपत्ति का मालिक कैसे हो गया यह जांच का विषय है। 

शासकीय सेवा आचरण नियमो के अनुसार शासकीय सेवक को स्वयं तथा अपने परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से कोई भी चल-अचल संपत्ति क्रय करने के पूर्व विभाग से अनुमति लिया जाना आवश्यक होता है जो कि उन्होने अपने विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं लिया है।

उपरोक्तानुसार राजकुमार पटेल  के विरूद्ध जांच कर आर्थिक अपराध से संबधित मामला दर्ज किये जाने तथा उनकी अघोषित संपत्ति को जब्त कर दांडिक कार्यवाही किये जाने हेतु एक RTI कार्यकर्ता के द्वारा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्युरो रायपुर एवं कलेक्टर महासमुंद के समक्ष शिकायत कि गई है उक्त शिकायत पर कलेक्टर महासमुंद ने तत्काल जांच हेतु निर्देशित किया है ।

जनपद सीईओ पिथौरा के बताए अनुसार राजकुमार पटेल दिनांक 31/05/2024 को सेवा निवृत्त हुए हैं तथा राजकुमार पटेल के नाम से आय से अधिक संपत्ति के शिकायत पर जांंच चल रही है । 

इसी तरह जनपद पंचायत पिथौरा में मात्र 500 रुपए प्रति महीना की तनख्वा पर पंचायत में भर्ती हुए इन पंचायत सचिव के पास आज अनुपातहीन संपत्ति है । इन संपत्ति के क्रय-विक्रय हेतु विभाग से अनुमति नहीं ली गई है । 

क्र.

सचिव का नाम

संपत्ति का विवरण

1.

सुशील पटेल

स्वयं के नाम से रायपुर एवं दुर्ग में बेस किमती आवासीय प्लाट

पति के नाम से दुर्ग में आवासीय प्लाट

2.

रोहित कुमार पटेल

पत्नि के नाम से रायपुर एवं दुर्ग में बेस किमती आवासीय प्लाट

3.

अनिल कुमार दुबे

महासमुंद में स्वयं के नाम से आलीशान मकान 

रायपुर एवं दुर्ग में स्वयं के नाम से बेस किमती आवासीय प्लाट

पत्नि के नाम से दुर्ग में आवासीय प्लाट

4.

यशवंत डडसेना

ग्राम सांकरा में पत्नि के नाम से सर्वसुविधायुक्त आलिशान मकान ( लगभग 2 करोड रू.)

ग्राम अनसुला में मकान

लक्जरी कार , दो पहिया वाहन

5.

कृष्ण कुमार चौहान

ग्राम भस्करापाली में सर्वसुविधायुक्त आलिशान मकान ( लगभग 1 करोड रू.)

दुर्ग में स्वयं के नाम से दो आवासीय प्लाट एवं वाहन