Ad Code

Responsive Advertisement

Mahasamund : एक दिवसीय तेंदूपत्ता शाख कर्तन हेतु कार्यशाला का आयोजन



एक दिवसीय तेंदूपत्ता शाख कर्तन हेतु कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद : वन परिक्षेत्र महासमुंद के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 हेतु शाख कर्तन हेतु कार्यशाला का आयोजन 01 मार्च को वन विद्यालय महासमुंद में किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता जिला वनोपज सहकारी संघ महासमुंद के अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्राकर, उप वनमंडलाधिकारी श्री अब्दुल वहीद खान, उपाध्यक्ष श्री अमर नाग, श्री ए.आर.बंजारे उप प्रबंध संचालक महासमुंद, श्री मांरकडे सदस्य राज्य कार्यकारिणी, श्री धुव्र सदस्य जिला कार्यकारिणी एवं पोषक अधिकारी, फड़ प्रभारी, फड़ मुंशियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

मुख्य अतिथि की आंसदी से विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा शाख कर्तन की गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता हेतु महत्वपूर्ण कार्य होने बाबत आव्हान किया गया जिससे अच्छा हरा सोना गुणवत्ता का प्राप्त हो सके। इसी क्रम में लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्राकर द्वारा सभी अधिकारियों, पोषक अधिकारी, फड़ प्रभारी, फड़ मुंशियों को अपने कर्तव्य को गंभीरता पूर्वक लेते हुए समय से कार्य पूर्ण करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रबंधक, फड़ मुंशियो एवं वन अधिकारी, कर्मचारियों ने भी शाखकर्तन एवं तेंदूपत्ता के बारे में अपने विचार व्यक्त किया गया।

Ad code

ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement