Ad Code

CGPSC 2023 छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग : सिविल जज के 48 पदों के लिए इस तारीख को होंगे साक्षात्कार, 125 पदों के लिए सहायक प्राध्यापकों की चयन सूची जारी

 



CGPSC : लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर से शुरू होगी। छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

रायपुर CGPSC Civil Judge Recruitment 2019 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए साक्षात्कार 5 दिसंबर से शुरू होगी। पीएससी की ओर से साक्षात्कार से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 48 पदों के लिए होने वाला साक्षात्कार 14 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में होगा।

इन पदों के लिए इसी वर्ष 27 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 17 अगस्त को जारी हुए थे। इस आधार पर पीएससी ने 152 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। साक्षात्कार से एक दिन पहले पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा।

दूसरी ओर पीएससी ने प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापकों की चयन सूची जारी कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 125 पदों के लिए पीएससी ने जुलाई 2021 में विज्ञापन निकाले थे। इसके लिए 375 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना था, लेकिन 278 को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

इनमें से 7 अनुपस्थित रहे तथा 20 को अयोग्य घोषित किया गया। इस प्रकार 251 का साक्षात्कार पीएससी ने लिया। इसके लिए चयन सूची पीएससी ने जारी कर दी थी। इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसके बाद अब छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग ने चयन व अनुपूरक सूची जारी कर दी है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement