Ad Code

CG Election 2023 : छत्तीसगढ में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा से भाजपा परेशान : सीएम भूपेश बघेल

फ़ोटो Social media 


खैरागढ़ CG Election 2023 :  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नामांकन दखिल करने का आज अंतिम दिन है लगता है भाजपा को सांप सूंघ गया है। भाजपा ने अभी तक एक भी घोषणा नहीं की है। कांग्रेस ने फिर से कर्जमाफी की घोषणा की है। इस घोषणा से भाजपा परेशान है। यह बात सीएम भूपेश बघेल ने आज जालबांधा में हुई प्रियंका गांधी की जनसभा में कही।

CM Bhupesh Baghel ने कहा कि UPA की सरकार में मनमोहन सिंह PM थे तो किसानों को 50 से 100 रुपये बोनस मिलता था, लेकिन मोदी के PM बनते ही बोनस मिलना बंद हो गया। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा कि बोनस पर आप रोक लगाए हैं, अनुमति देकर रोक हटाइए। कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों को अपने खजाने से बोनस का भुगतान करेगी लेकिन मोदी जी ने आज तक अनुमति नहीं दी। 

CM Bhupesh Baghel ने कहा कि पिछले चुनाव में जब हमने बिजली बिल हाफ, 25 सौ रुपये में धान खरीदी का वादा किया तो बीजेपी के लोग भरोसा नहीं कर पा रहे थे। हमने इस बार भी 2640 रुपये में धान खरीदने का वादा किया है।

CM Bhupesh Baghel ने कहा कि मोदी जी साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज उद्योगपतियों का माफ करते हैं। हमने किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया तो बीजेपी नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है।

केंद्र भले पैसा न दे, हम गरीबों को आवास दे कर रहेंगे
CM Bhupesh Baghel ने कहा कि हमने 17.5 लाख लोगों को आवास देने का वादा किया है, जिसे पूरा करके रहेंगे। आवास के लिए केंद्र सरकार पैसा दे या न दे। हमने साढ़े सात लाख गरीबों को आवास के लिए पहली किस्त की राशि जारी कर दी है।

छत्तीसगढ से मोदी ने चावल खरीदना बंद कर दिया था
CM Bhupesh Baghel ने कहा कि वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में कटौती कर दी, दो साल तक सांसद निधि बंद कर दी। लेकिन छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने न विधायक निधि बंद की और न ही किसी की तनख्वाह में कटौती की। उस दौर में भी हमने किसानों से 19 सौ रूपये में धान खरीदा और मोदी जी ने हमसे चावल लेना बंद कर दिया। हमारी सरकार ने घाटा सह कर बाजार में 13 सौ से 14 सौ धान बेचा लेकिन किसानों को घाटा नहीं होने दिया। कोरोना संकट के समय में हमने तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। आम, इमली, तेंदूपत्ता खरीदने की व्यवस्था की।

जो वादे किए हैं उसे कांग्रेस पूरा करेगी
CM Bhupesh Baghel ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करेगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपये सालाना, किसानों की कर्ज माफी, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपये सालाना, लघु वनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये की वृद्धि, केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा, 17.5 लाख परिवारों को आवास, 10 लाख रुपये तक इलाज का वादा कांग्रेस ने किया है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement