Ad Code

Responsive Advertisement

CG Election 2023 : कांग्रेस ने 22 विधायकों का काटा टिकट , इनके जगह में इन प्रत्याशियों को उतारा मैदान में

 





CG Election 2023  रायपुर :  कांग्रेस ने बची हुई सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों  के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ कांग्रेस के सभी 90 विधायकों की सूची आ गई है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 22 अक्टूबर को देर शाम जारी तीसरी सूची में कांग्रेस ने चार विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार कांग्रेस ने कुल 17 महिलाओं को मौका दिया है। वहीं 22 विधायकों के टिकट काटे हैं। 

तीसरी सूची में कांग्रेस ने अपने दो विधायक अंबिका सिंहदेव और कुलदीप सिंह जुनेजा पर पार्टी ने फिर से भरोसा किया है। अंबिका सिंहदेव बैकुंठपुर और जुनेजा रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने सराईपाली के वर्तमान विधायक किस्मत लाल नंद का टिकट काटकर चातुरी नंद को प्रत्याशी बनाया है। वे शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। 

कसडोल विधायक शकुंतला साहू की जगह संदीप साहू को मौका दिया गया है। संदीप साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। 

सिहावा के वर्तमान विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव का टिकट काटकर अंबिका मरकाम को प्रत्याशी बनाया है। मरकाम पहले भी विधायक रह चुकी हैं। 

वहीं, धमतरी से कांग्रेस ने पिछली बार चुनाव मैदान में उतारे गए गुरुमुख सिंह होरा की जगह ओमकार साहू को मौका दिया है।

इसी तरह महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का टिकट काटकर डॉ. रश्मि चंद्राकर को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला कांग्रेस महासमुंद की अध्यक्ष हैं।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement