Ad Code

Responsive Advertisement

आइये जानते हैं राशि के अनुसार इन उपायों को करने में घर में होती है शांति



अक्सर आपने देखा होगा कि अकारण ही घर में परिवार के सदस्यों के बीच कलह का माहौल बना रहता हैं और घर में हमेशा कोई-ना-कोई व्यक्ति तो बीमार ही रहता हैं। ऐसे में घर का माहौल ख़राब बना रहता हैं और घर की सुख-शांति छिन जाती हैं। इस अशांति को मिटाने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपायों को करने की जरूरत हैं। इसलिए आज हम आपको राशि के अनुसार कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे निश्चित ही आपके घर में शांति हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष - मेष राशि वाले लोग अपनी राशि के अनुसार घर में लाल गाय का गौमूत्र छीटें और शाम को गुग्गल का धूप दें। 

वृष - आपकी राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आपको लक्ष्मी जी के मन्दिर में गाय का घी दान देना चाहिए। 

मिथुन - अगर आप बुध से संबंधीत वस्तुओं का दान दें तो आपके घर में निश्चित ही शांति रहेगी। आप किन्नरों को हरे वस्त्र के साथ हरी चुड़ीयां दान दें। 

कर्क - आप पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव है चंद्रमा के शुभ प्रभाव के लिए आप 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन कराएं और दक्षिणा दें।

सिंह - आपकी राशि का स्वामी सूर्य है और आप पर सूर्य का विशेष प्रभाव है। इसलिए आप रोज सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाए। 

कन्या - कन्या राशि वाले लोगों को गले हुए मूंग गाय को खिलाना चाहिए। इससे आपके धर में शांति बनी रहेगी। 

तुला - आपकी राशि शुक्र की राशि है इसलिए आप नव विवाहित वधू को भोजन कराएं तो आप पर लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी और घर में बरकत बनी रहेगी। 

वृश्चिक - आपकी राशि का स्वामी मंगल है इसलिए आप रोज रात को तांबे के बर्तन में पानी भर कर उसे अपने सिरहाने रख कर सोए और सुबह कांटेदार वृक्ष में डाल दें तो आपके घर में शांति रहेगी और सारी नकारात्मकता खत्म हो जाएगी।

धनु - धनु राशि वाले गुरु के उपाय करें यानी रोज पीली गाय को चारा दें और हर गुरुवार को किसी ब्राह्मण को भोजन कराए।
 
मकर - घर मे शांति बनाए रखने के लिए आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काला कंबल दान दें। 

कुंभ - आपकी राशि पर शनि देव का विशेष प्रभाव है इसलिए आप चिंटीयों को आटा और चिनी खिलाए। 

मीन - अपनी राशि के अनुसार आपको रोज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए या दाना डालना चाहिए।

By janata se rishta


Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement