शिकायतकर्ता ने ग्राम कोटवार एवं जनपद के भृत्य पर जताया भरोसा, इसलिए उन्ही से जांच कराने की मांग
सार
--------------------
छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने चार चिन्हारी के रूप में नरवा, गरवा, घुरवा और बारी बचाने के लिए सूबे में मुहीम छेड़ रखी है. लेकिन जिस तरह से पंचायतों में गौठान बनाने में लेटलतीफी (Lateality) और लापरवाही (negligence) उजागर हो रही है । उससे ऐसा नहीं लगता है कि चार चिन्हारी में से एक चिन्हारी को बचाया जा सकता है। गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में जनपद सीईओ से शिकायत कर भृत्य एवं ग्राम कोटवार से जांच की मांग कि गई है ।
विस्तार
--------------------
मिली जानकारी अनुसार जिला महासमुंद , विकास खण्ड पिथौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढाबाखार में मनरेगा योजना के तहत गौठान निर्माण कार्य हो रहा है उक्त गौठान में पशुओं को चारा देने हेतु कोटना भी बनाया जा रहा है ताकी उन्हे पशुपालको के घर जैसा सुविधा मिल सके इसी मंशा से छत्तीसगढ सरकार गौठान निर्माण में पुरी ताकत झोंक रही है । लेकिन ग्राम पंचायत ढाबाखार में गौठान निर्माण कार्य में लाफरवाही बरती जा रही है ।
कोटना निर्माण सीमेंट ईंट से कराये जाने का प्रावधान है लेकिन यहां लाल ईंट से कोटना तैयार कि गई है । जिसकी शिकायत पिथौरा जनपद सीईओ के समक्ष ग्राम ढाबाखार निवासी गजाधर ने की है साथ ही उक्त शिकायत कि जांच जनपद पंचायत पिथौरा के किसी भी करारोपण अधिकारी से न कराकर , जपनपद कार्यालय के भृत्य एवं ग्राम कोटवार से जांच कराने की प्रार्थना की है ।
भृत्य एवं ग्राम कोटवार से जांच कराने की मांग
इस संबंध में झोलटूराम डॉट कॉम को शिकायतकर्ता गजाधर ने बताया कि ग्राम कोटवार भी गांव के प्रमुख व्यक्ति के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं तथा उन्हें अपने गांव के बारे में पुरी जानकारी रहती है।
भृत्य को अपने विभाग के बारे में अधिकारियों से भी अधिक जानकारी रहती है तथा वे भी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं । मेरे द्वारा कि गई शिकायत केवल कोटना निर्माण का जांच कराना है । जो कि बहूत छोटी जांच है ।
करारोपण अधिकारियों से जांच न करने की सवाल पर शिकायतकर्ता गजाधर ने बताया की आप सभी जानते है वो बडे अधिकारी हैं मेरी शिकायत छोटी है ।
ग्राम पंचायत ढबाखार के सचिव श्रीमती उमा ठाकुर ने बताया की गौठान के कोटना को लाल ईंट से बनाया गया है मुझे स्टीमेट के बारे में जानकारी नहीं है ।
सरपंच श्रीमती निलेंद्री निषाद के पति श्री नेतराम निषाद ने बताया की गौठान में कोटना निर्माण लाल ईंट से कि गई है , सही समय पर शासन से राशि नहीं मिलने के कारण गौठान में काम नहीं हो पा रहा है ।

Social Plugin