Ad Code

छत्तीसगढ़: अब बढ़ेगा तापमान, मौसम विज्ञानी ने दी जानकारी

 








रायपुर:  छत्तीसगढ़ में ठंड का मौसम जाने की ओर है और गर्मी दस्तक देने वाली है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में शीतकाल यानी ठंड का मौसम अलविदा कहेगा और मार्च के पहले सप्ताह से गर्मी का अहसास होने लगेगा। ऐसे में फिलहाल एक सप्ताह तक दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना जारी है, लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट सम्भव नहीं है। हालांकि इस दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 10 फरवरी तक इसका असर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। अब अधिकतम तापमान में लगातार मामूली वृद्धि होते रहने के संकेत हैं। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हालांकि इस दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है, लेकिन बिलासपुर और सरगुजा संभागों में लगातार शीतलहर चल रही है।

(News Credit by Janta se rishta)


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement