Ad Code

mahasamund : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत एवं फर्शी पत्थर का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा जप्त

 

प्रतीकात्मक तस्वीर 


खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत एवं फर्शी पत्थर का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा जप्त

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खदान से रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाईवा को जप्त कर तुमगांव पुलिस के अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह खनिज फर्शी पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा को जप्त कर तुमगांव थाना के अभिरक्षा में रखा गया है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी खनिजों का परिवहन वैध अभिवहन पास से किया जाना है। किसी भी तरह के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement