Ad Code

CG JOB: सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, निकली बंपर भर्ती

 


छत्तीसगढ़ :  डेंटल सर्जन बनना चाह रहें है तो आपके लिए सुनहरा मौका है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission) ने डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती निकली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों के पास 11 मार्च 2022 तक का समय दिया गया है. इन पदों के आवदेन के प्रक्रिया 10 फरवरी 2022 से शुरू होगी. जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 44 पदों पर भर्तियां की जाएंगी .

शैक्षणिक योग्यता

 इन पदों (CGPSC dental surgeon vacancy 2022) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य दंत चिकित्सा परिषद में होना चाहिए. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. 

महत्त्वपूर्ण तारीखें यहां देखें 

आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 फरवरी 2022 

आवेदन की अंतिम तिथि – 11 मार्च 2022

आयु सीमा

 इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

(News Credit by Janta se rishta)


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement