(News Credit By Patrika)
रायगढ़. Female Congress district president resign: रायगढ़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बरखा सिंह ने मंगलवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे वहां की राजनीति (Politics) और गरमा गई है। दरअसल डेढ़ महीने पूर्व महिला पार्षद संजना शर्मा से विवाद के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरखा सिंह का गाली-गलौज करते एक वीडियो वायरल हुआ था। शिकायत के बाद जांच हुई लेकिन जिलाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे निगम के 5 एमआईसी सदस्य समेत 17 पार्षदों ने मंगलवार को ही प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम को सामूहिक इस्तीफा सौंपने की बात कही थी। यह खबर सामने आने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर रायगढ़ नगर निगम पार्षदों का प्रतिनिधित्व कर रहे एमआईसी सदस्य सलीम नियारिया ने बताया था कि शहरी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरखा सिंह द्वारा पार्षद संजना शर्मा से गाली-गलौज की घटना को लेकर उन्होंने पार्टी के नियमानुसार इसकी शिकायत पार्टी फोरम में की।
वहां जांच समिति बनाई गई। समिति ने दोनों पक्षों का बयान लिया, लेकिन मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं उनका कहना था कि उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बरखा सिंह के द्वारा कांग्रेस सीनियर महिला पार्षद संजना शर्मा के साथ गाली-गलौज की।
यह घटना कांग्रेस की छवि धूमिल करने वाली घटना है। ऐसे में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पद से हटाना चाहिए। यह कार्रवाई नहीं होने पर वे बुधवार को रायपुर जाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। यह खबर सामने आने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बरखा सिंह ने महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फुलोदेवी नेताम के नाम इस्तीफा लिखा ।
Social Plugin