Ad Code

राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की



 रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा कार्य करें कि समाज में शोषितों-पीड़ितों को न्याय मिले, किसी के साथ भेदभाव न हो। सही और गलत में भेद करते हुए अपने कर्तव्य और भूमिका का निर्वहन करें। कार्य के दौरान कई चुनौतियां आती हैं साथ ही विपरीत परिस्थिति का भी सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लें और उनके अनुभव का लाभ लेते हुए कार्य करें। छत्तीसगढ़ पुलिस का सूत्र वाक्य है ‘‘पारित्राणाय-साधुनाम’’। इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करें और यह ध्यान रखें कि उनका उद्देश्य सबसे पहले जनसेवा है। 

इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) श्री एम.एल. कोटवानी सहित परिवीक्षाधीन अधिकारियों में श्री बंकर वैभव रमनलाल, सुश्री पूजा कुमार, श्री राजनाला स्मृतिकी, श्री संदीप कुमार पटेल उपस्थित थे। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement