Ad Code

अपहरण के डर से चलती ऑटो से कूदी युवती, ऑटो चालक गिरफ्तार







ऑटो चालक गिरफ्तार

छात्रा को बीरगांव की ओर जाना था, लेकिन ऑटो को खालसा स्कूल की ओर जाते देखकर छात्रा घबरा गई और उसने इस पर आपत्ति जताते हुए मुश्ताक से पूछा। लेकिन मुश्ताक ने ध्यान नहीं दिया। इससे छात्रा को लगा कि ऑटो वाला उसे जबरदस्ती कहीं और ले जा रहा है,गंज इलाके की घटना ।

रायपुर:  कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा अपहरण होने की आशंका में चलती ऑटो से कूद गई। इसके बाद ऑटो वाले ने युवती को धमकी दी। इसकी शिकायत पर गंज पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक डागा कॉलेज में पढऩे वाली 19 वर्षीया छात्रा अपने घर बीरगांव जाने के लिए कॉलेज के सामने से एक सवारी ऑटो में सवार हुई। ऑटो में ड्राइवर मुश्ताक के अलावा एक और सवारी थी। छात्रा के बैठने के बाद ऑटो मेकाहारा चौक से खालसा स्कूल मार्ग की ओर मुड़ी। बस स्टैंड मार्ग पर पहुंचकर एक सवारी को उतारा। इसके बाद मुश्ताक ऑटो को वापस खालसा स्कूल की ओर ले जाने लगा।

छात्रा को बीरगांव की ओर जाना था, लेकिन ऑटो को खालसा स्कूल की ओर जाते देखकर छात्रा घबरा गई और उसने इस पर आपत्ति जताते हुए मुश्ताक से पूछा। लेकिन मुश्ताक ने ध्यान नहीं दिया। इससे छात्रा को लगा कि ऑटो वाला उसे जबरदस्ती कहीं और ले जा रहा है। वह तुरंत ऑटो से नीचे कूद गई। यह देखकर ऑटो वाला भी रूक गया और इस तरह कूदने पर छात्रा को धमकाते हुए बदतमीजी करने लगा। इसकी शिकायत छात्रा ने गंज थाने में की। पुलिस ने आरोपी मुश्ताक के खिलाफ धारा 342 और 506 के तहत मामला कायम किया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

(Credit by Patrika raipur)


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement