Ad Code

कड़ाके की ठंड से भगवान भी परेशान, इस मंदिर में पुजारी ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को पहनाया स्वेटर

 



कबीरधाम। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर ठंड का असर अब आम लोगों के साथ साथ भगवान पर भी पड़ रहा है। भगवान को ठंड से बचाने के लिए साल ओढ़ाया गया है। दरअसल हम कबीरधाम के श्री राम जानकी रमण मंदिर की बात कर रहे हैं ।

हाड़ कपा देने वाली ठंड ने भगवान श्रीराम को भी परेशान कर दिया है। जिसके बाद शहर के कचहरी पारा स्थित श्री राम जानकी रमण मंदिर के भगवान श्री राम, लक्ष्मण व माता सीता को साल ओढ़ाया गया है। साथ भी बाल गोपाल श्री कृष्ण जी को आकर्षक स्वेटर पहनाया गया है।


भगवान की देखभाल में लगे पुजारी का कहना है कि जब ठंड सभी को लगता है तो भगवान को भी ठंड लगना लाजमी है। यही कारण है कि मंदिर में शाम 7 बजे से लेकर सुबह महाभिषेक तक भगवानों को साल ओढ़ाया जाता है। बता दें कि 4 दिनों से ठंड बढ़ी हुई है जिसके कारण साल दिनभर ओढ़ाया हुआ है। जैसे ही ठंड कम होगा साल निकाल लिया जाएगा। 

(News Credit By IBC24)

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement