Ad Code

भारत में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में पचास हजार से ज्यादा केस






नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले  फिर रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं. देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जो कि एक डराने वाला आंकड़ा है. महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोविड केसों की संख्या में इजाफे की वजह से इतना उछाल आया है. खबर लिखे जाने तक महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना के केस मिलाकर नए कोविड मामले 50 हजार से ज्यादा हो गए थे. हालांकि, कोविड मामलों की पिछले 24 घंटे की अपडेट लिस्ट स्वास्थ्य मंत्रालय आज बुधवार को जारी करेगा.

 मंगलवार को किस राज्य में कितने केस मिले, यहां देखिए लिस्ट -

 महाराष्ट्र: 18,466

 दिल्ली: 5.481

 बंगाल: 9,073 

कर्नाटक: 2,479

 तमिलनाडु: 2,731

 गुजरात: 2,265

 राजस्थान: 1,137

 आंध्र प्रदेश: 334

 बिहार: 893 

ओडिशा: 680

 हिमाचल: 260

 केरल: 3,640

 पंजाब: 1,027

 गोवा: 592

 तेलंगाना: 1,052

 कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी इस वक्त चिंता का विषय बना हुआ है. मंगलवार को जो आंकड़े आए थे उनके मुताबिक, देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या अभी 1,892 है. इसमें महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 568 और 382 मामले हैं. कोरोना और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कहर को रोकने के लिए देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है. भारत में अबकतक 147.62 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. इसमें से 87 लाख से ज्यादा वैक्सीन मंगलवार को शाम सात बजे तक लगाई गई थीं. बता दें कि अब देश में 15-18 साल के बच्चों को भी कोरोना टीके कोवैक्सिन की खुराक दी जा रही है. 


(News Credit By jantaserishta.com)

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement