Ad Code

खाद्य मंत्री श्री भगत की अध्यक्षता में धान खरीदी के संबंध में मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक 5 जनवरी को





 रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के संबंध में मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी है। यह बैठक बुधवार 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे विधायक कालोनी पुरैना स्थित सरगुजा कुटीर में होगी। बैठक में मंत्री मंडलीय उप समिति के सदस्यगण वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल शामिल होंगे। बैठक में असमय बारिश के कारण प्रभावित उपार्जन केंद्रों की स्थिति, बारदाने की उपलब्धता, धान खरीदी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग एवं धान परिवहन, संग्रहण, भंडारण तथा रख-रखाव के संबंध में  विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement