Ad Code

छत्तीसगढ़: मुक्तिधाम में पहले करते थे चौकीदार का काम, आज है ममता सरकार में विधायक, जाने इनके बारे में सबकुछ

 



कांकेरः पश्चिम बंगाल के बालागढ़ विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस विधायक मनोरंजन व्यापारी आज कांकेर जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांकेर में बिताए पुराने दिनों को याद किया। दरअसल विधायक मनोरंजन व्यापारी नाता कांकेर से भी जुड़ा हुआ है। विधायक बनने से पहले वे कांकेर में रह रहे थे। 1995-96 के दौरान मनोरंजन व्यापारी कांकेर नगर पालिका के मुक्तिधाम में बतौर चौकीदार का काम किया। यहां वे लाशों के दाहसंस्कार के समय लकड़ी इकठ्ठा करने और रात में चौकीदार करते थे। बाद में वह नौकरी छोड़कर पश्चिम बंगाल चले गए।

पश्चिम बंगाल जाने के बाद मनोरंजन ने रिक्शा चलाया। 20 साल रसोइया का काम भी किया। सिंगुर मामले में जेल भी गए। जेल में बंद रहने के दौरान पढ़ना शुरू किया। बाद में कई किताबें भी लिखी और देश विदेश से कई अवार्ड लिए। ये खबर पंश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी तक पहुंची। ममका बनर्जी ने विश्वास जताते हुए बालागढ़ विधानसभा से टिकट दिया और वे पहली बार विधायक बने। कांकेर दौरे पर पहुंचे मनोरंजन का मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी कोई वामपंथी है तो वो है ममता बनर्जी। वो गरीब तबके के लोगो के लिए सोचती है, मैं मुक्तिधाम में चौकीदार का काम करता था। फिर यहां विचार नही मिले तो कलकत्ता चला गया। 20 साल मेहनत की फिर पुस्तक भी लिखी। कई पुरुस्कार भी मिले। काम के दौरान ममता बैनर्जी के नजर में आया और उनके कहने से चुनाव लडा और जीता।

(News credit by https://jantaserishta.com)

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement