Ad Code

बिरगांव नगर निगम में कल चुनाव, क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस सतर्क

 






मेयर-सभापति चुनाव को लेकर सरगर्मी, क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस सतर्क 

रायपुर । चार नगर निगमों में महापौर और सभापति के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को चरौदा नगर निगम का चुनाव होगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस निगम से निर्मल कोसरे का महापौर और ईश्वर साहू का सभापति बनना लगभग तय है। हालांकि क्रास वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस ने पार्षदों की कड़ी घेराबंदी कर रखी है क्योंकि भाजपा ने भी यहां के लिए अपने पर्यवेक्षक भी मैदान में उतार दिए हैं। हालांकि चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रसे ने निर्दलीय पार्षदों की घेराबंदी करते हुए पहले उन्हें रायपुर के एक होटल में रखा गया। उसके बाद पुरी लेकर गए और वहां उनका पूरा अज्ञातवास बीता। इसके बाद रविवार देर शाम सभी पार्षद वापस रायपुर लौटे जहां उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया है। इन सभी पार्षदों को सोमवार को वोटिंग के लिए भिलाई रवाना किया गया। इसी तरह चार जनवरी को बीरगांव नगर निगम में चुनाव होगा जहां से महापौर के लिए नंदलाल देवांगन का नाम सबसे आगे है।

(News credit by janta se reshta)



Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement