Ad Code

Fitindia Sundays On Cycle : संडे ऑन साईकिल रैली 07 जून को मिनी स्टेडियम महासमुंद में होगा आयोजित, फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान का हिस्सा बनने नागरिकों से जुड़ने की अपील


संडे ऑन साईकिल रैली 07 जून को मिनी स्टेडियम महासमुंद में होगा आयोजित


फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान का हिस्सा बनने नागरिकों से जुड़ने की अपील

महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून रविवार को सायकल रैली, योगा, जुम्बा, आत्मरक्षा जैसे गतिविधियों का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद से प्रातः 07 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। साइकिल रैली मिनी स्टेडियम से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, गांधी चौक होकर मिनी स्टेडियम महासमुंद में समापन किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किए गए फिट इंडिया आंदोलन का उद्देश्य सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में फिटनेस को अभिन्न अंग बनाना है। इस अभियान को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 'मन की बात' के 117वें और 128वें एपिसोड में भी सम्मानित किया गया है, जो नियमित शारीरिक गतिविधि के माध्यम से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने में इसके महत्व को रेखांकित करता है। खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद ने जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारियों, खेल संघों के खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिक, मेरा युवा भारत, एन सी सी, भारत स्काउट एंड गाइड, रेड क्रॉस, पत्रकार, छात्रावास, साईकिल स्पोर्ट्स, विभिन्न संगठन एवं संस्था, खेल प्रेमी, महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों से अपील किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें। विश्व साइकिल दिवस 2026 समारोह में सुचारू भागीदारी और रिकॉर्ड रखने के लिए, सभी व्यक्तियों और समूहों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक पोर्टल: https://fitindia.gov.in/world-bicycle-day पर पंजीकरण करें।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement