Ad Code

Mahasamund : पहले दिन अनुपस्थित 35 शिक्षकों का वेतन कटौती हेतु डीईओ ने दिए निर्देश



पहले दिन अनुपस्थित 35 शिक्षकों का संतोषप्रद स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर डीईओ ने वेतन कटौती के दिए निर्देश

महासमुन्द : राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र के आरंभ मे 16 जून 2025 से राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया गया था।

जिले के समस्त विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यवस्था की गई थी। सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों द्वारा निर्धारित तिथि को विद्यालयीन समय से पूर्व ही निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें अनुपस्थित 35 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।

महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत 
कु. अपर्णा पाल व्याख्याता, श्रीमती आरती कुजुर व्याख्याता, श्रीमती सारिका साकरकर व्याख्याता, श्रीमती हेमपुष्पा ध्रुव व्यायाम शिक्षक, श्री बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, कु. प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता, श्रीमती रूखमणी शर्मा व्याख्याता, श्री अशोक ध्रुव स.शि.एल.बी., श्री विनोद पटेल स.शि.एल.बी.।

बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 
श्री नारद साहू स.शि.एल.बी., श्री मेनीष कुमार चन्द्राकर स.शि.एल.बी., श्री शत्रुहन लाल मिर्धा उ.व.शि., श्री देवेन्द्र कुमार ठाकुर शि.एल.बी., श्री लिलेश्वर सिंह टेकाम स.शि.एल.बी., श्रीमती संगीता सिन्हा स.शि.एल.बी., श्री रूपेश कुमार राजपूत स.शि.एल.बी., श्रीमती बबीता बरिहा स.शि.एल.बी., सुश्री तरूण ठाकुर स.शि.एल.बी., श्री विनोद मरकाम स.शि.एल.बी., श्री लेखराम वनवासी स.शि.एल.बी.। 

पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 
श्रीमती ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, श्री पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, श्री रेखराम साहनी सहा. शिक्षक, श्रीमती निर्मला चौधरी शिक्षक (एल.बी.), श्री राजकपुर तिर्की सहा. शिक्षक, श्री गौतम प्रसाद धुव प्रधान पाठक, श्रीमती भूमिका सिंह प्रधान पाठक, श्री अमृतलाल भोई शिक्षक। 

बसना विकासखण्ड अंतर्गत 
कु. सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, श्रीमती संगीता खुटे सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्री लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक (एल.बी.), श्री रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, श्री बालामणी नायक सहायक शिक्षक (एल.बी.), श्री लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक (एल.बी.) ।
  
सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 
श्री नोमित तिर्की शिक्षक शामिल है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement