Ad Code

Mahasamund : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु प्राप्तांकों की सूची जारी, दावा-आपत्ति 30 जून तक आमंत्रित

नगर पालिका क्षेत्र शंकर नगर वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु प्राप्तांकों की सूची जारी

दावा-आपत्ति 30 जून तक आमंत्रित

महासमुन्द : नगर पालिका क्षेत्र महासमुंद अन्तर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 01 आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु पूर्व में आमंत्रित आवेदनों की जांच उपरांत, प्राप्त आवेदनों के संलग्न दस्तावेजों के आधार पर अभ्यर्थियों की प्राप्तांकों की सूची तैयार कर ली गई है।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुन्द (शहरी) ने बताया कि उक्त सूची का अवलोकन संबंधित अभ्यर्थी वार्ड कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में चस्पा की गई सूची के माध्यम से कर सकते हैं। कोई भी अभ्यर्थी यदि प्रकाशित सूची में अपने अंक या दस्तावेजों को लेकर आपत्ति रखता है, तो वह समुचित प्रमाण-पत्रों के साथ लिखित आवेदन कर सकता है। दावा-आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन केवल बाल विकास परियोजना अधिकारी, महासमुंद शहरी (कलेक्टर कार्यालय के पीछे) कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी दावा-आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement