Ad Code

Mahasamund : बी.पी.एड, डी.पी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विभागीय एवं स्वाध्यायी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित


बी.पी.एड, डी.पी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विभागीय एवं स्वाध्यायी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : शिक्षा सत्र 2024-25 में शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय पेन्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बी.पी.एड/ डी.पी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शासकीय स्कूलों में कार्यरत् इच्छुक नियमित सहायक शिक्षकों/सहायक शिक्षक (एल.बी.)/सहायक शिक्षक पंचायत आवेदन कर सकते है। विभागीय हेतु द्विवर्षीय पाठयक्रम बी.पी.एड में पुरूष व महिला के लिए 05-05 एवं डी.पी.एड में पुरूष के लिए 10 व महिला के लिए 05 सीट उपलब्ध है। इसी तरह स्वाध्यायी के लिए द्विवर्षीय पाठयक्रम बी.पी.एड एवं डी.पी.एड. दोनों में ही पुरूषों के लिए 35-35 व महिलाओं के लिए 15-15 सीट उपलब्ध है।

विभागीय उम्मीदवारो को डी.पी.एड. हेतु हायर सेकेण्ड्ररी परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण एवं बी.पी.एड. हेतु स्नातक में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही एन.सी.टी.आई के द्वारा निर्धारित अर्हता मान्य की जावेगी। 01 जुलाई 2024 को न्यूनतम सेवाकाल 3 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। विभागीय एवं स्वाध्यायी आवेदक अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र अपने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर उसी कार्यालय में जमा कर सकते है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकरी केवल विभागीय आवेदन पत्र वरिष्ठता क्रम में तैयार कर दिनांक 27 जून 2024 तक हार्ड एवं साफ्ट् कापी में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द जमा करेंगे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement