Ad Code

Mahasamund : कलेक्टर श्री मलिक ने आशियाना वृद्धाश्रम एवं बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण



कलेक्टर श्री मलिक ने आशियाना वृद्धाश्रम एवं बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

महासमुंद : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय महासमुंद एवं विभागीय मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान धमतरी द्वारा संचालित आशियाना वृद्धाश्रम दलदली रोड महासमुन्द का 26 जून को कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आशियाना वृद्धाश्रम में निवासरत 21 वृद्धजनों से मुलाकात कर संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वृद्धाश्रम भवन को रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार शासकीय बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय महासमुंद का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान विद्यालय में कुल 13 दिव्यांग बच्चे निवासरत थे। कलेक्टर द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों के आवासीय व्यवस्था, भोजन-पानी व्यवस्था एवं शिक्षण प्रशिक्षण संबंधित शिक्षकों के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान श्रीमती संगीता सिंह उप संचालक समाज कल्याण महासमुंद, विभागीय एवं संस्था के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement