Ad Code

Mahasamund : प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 30 जून को



प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 30 जून को

प्रवेश परीक्षा प्री.बी.एड. में 9,538 एवं प्री.डी.एल.एड. में 14,384 परीक्षार्थी होंगे शामिल

डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार खाण्डे नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रविवार 30 जून 2024 को दो पालियों में किया जाएगा। जिला मुख्यालय में प्रथम पाली में प्री.बी.एड. की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। 

वही द्वितीय पाली में जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा का आयोजन अपराह्न 02ः00 बजे से शाम 04ः15 बजे तक 50 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। प्री.बी.एड. की परीक्षा में 9,538 परीक्षार्थी एवं प्री.डी.एल.एड. की परीक्षा में 14,384 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सम्पूर्ण परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार खाण्डे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement