Ad Code

महासमुंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित




वार्ड क्रमांक 23 में आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु कार्यकर्ता पद के लिए 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद अंतर्गत डॉ. सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 23 में स्थित डॉ. राधाकृष्णन आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु कार्यकर्ता पद के लिए नियुक्ति की जानी है। 

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति के लिए 21 फरवरी शाम 05ः30 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना महासमुंद (शहरी) में कार्यालयीन समय पर सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि वार्ड निवासी सत्यापन के लिए आवेदिकाओं को वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड का हाने चाहिए। जहां आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है तथा गरीबी रेखा प्रमाण पत्र सर्वे सूची 2011-12 का होना चाहिए। 

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय महासमुंद से सम्पर्क कर सकते है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement