Ad Code

भारतीय थल सेना में ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च




थल सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

भारतीय थल सेना में ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च

महासमुंद : भारतीय सैन्य बलों में थल सेना में अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., एवं डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण ऐसे आवेदक जिनकी आयु 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में 17 वर्ष 06 माह से 21 के मध्य है आवेदन कर सकते है। आवेदक अपना आवेदन रोजगार कार्यालय महासमुंद में शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। भारतीय थल सेना के लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 22 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। निःशुल्क प्रशिक्षण एवं भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय महासमुंद में स्थापित हेल्प डेस्क से सम्पर्क कर सकते हैं।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement