Ad Code

Responsive Advertisement

महासमुंद : छत्‍तीसगढ़ में सरकार बदलते ही जिले के कांग्रेस के ये नेता भाजपा में हो सकते है शामिल, महासमुंद जिले की बदली राजनीतिक तस्वीर


 


CG Election 2023 :  छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के कई चेहरों का मन बदलने लगा है। राजनीति में परिस्थितियां और समीकरण कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। जो कल तक कांग्रेस के कर्मठ सिपाही होने का दावा कर रहे थे, अब वे भाजपा में संभावना तलाश रहे हैं।

कहते हैं राजनीति में परिस्थितियां और समीकरण कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। जो कल तक कांग्रेस के कर्मठ सिपाही होने का दावा कर रहे थे, अब वे भाजपा में संभावना तलाश रहे हैं। राजनीतिक गलियारों से जो खबर आ रही है उसकी माने तो कांग्रेस के कई छोटे-बडे नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने के बाद इसे कांग्रेस में मचे अंतर कलह के रुप में भी देखा जा रहा है।

बता दें कि तीन दिसंबर के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एकदम से बदल गई। पावर का ट्रांसफर हो गया। कांग्रेस किसान-किसान करती रह गई, इधर युवाओं और महिलाओं ने गेम चेंज कर दिया। महासमुंद जिले की भी पूरी तस्वीर बदल गई। 2018 में महासमुंद जिले की स्थिति चारों विधानसभा सीट कांग्रेस की थी। इस बार बाजी पलट गई और दो-दो सीट हो गया ।  

महासमुंद जिले की बदली राजनीतिक तस्वीर
जिले में भाजपा कांग्रेस दो-दो सीटें जीती। सरायपाली विधानसभा में भाजपा को हार का तगड़ा झटका लगा पर इतनी बड़ी हार होगी, इसका अंदाजा भाजपा को नहीं था। वहीं बसना विधानसभा में तो कांग्रेस का हार तय माना जा रहा था, महासमुंद और खल्लारी में भी लोग कांग्रेस के पक्ष में ही चर्चा करते नजर आते थे। पर महासमुंद में भाजपा और खल्लारी में कांग्रेस को जनादेश मिला। 

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के कई चेहरों का मन बदलने लगा है। कहा जा रहा है कि कई बड़े नाम भाजपा नेताओं के संपर्क में है। जल्द ही कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अब राजनीतिक गलियारों से जो जानकारी निकलकर आ रही है उसकी माने तो कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं। वे भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सरकार गठन के बाद ऐसे तमाम चेहरे किसी आयोजन के दौरान भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Ad code

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ad Code

Responsive Advertisement