CG Electoin 2023 : छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से आज सीएम भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अब इस विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए एक और प्रत्याशी का नाम सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार चुनावी मैदान में कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए मरवाही विधानसभा सीट से बाहर हुए जेसीसीजे प्रदेश (जोगी कांग्रेस) अध्यक्ष अमित जोगी अब पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंने जा रहे हैं।
पाटन विधानसभा क्षेत्र से अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे। नामांकन भरने के लिए कुछ ही देर में दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुचेंगे। अब चुनावी मैदान में पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम भूपेश बघेल, पाटन से भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल और जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी उतरेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा इस हाईप्रोफाइल सीट में क्षेत्र की जनता किस पर लगाएगी मुहर ।
Social Plugin