Ad Code

महासमुंद : रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए जिले के पांच स्कूलों के 140 विद्यार्थियों का चयन



महासमुंद : जिले में रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे जो कक्षा 11 वीं में कला संकाय से संबंध हैउन 140 छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए चयनित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय महासमुंद के शासकीय डीएमएस स्कूल में चार माह पूर्व इसका शुभारम्भ किया गया था। जिसके तहत डीएमसएस स्कूल के 11वीं कक्षा के 44 विद्यार्थियों का चयन मैकेनिक डीजल एवं वेल्डर ट्रेड में किया गया।

जिले के जिन विकासखण्ड मुख्यालय में जहां व्यावसायिक शिक्षा संचालित नहीं है। वहां आईटीआई के निकटस्थ विद्यालयों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैकेनिक डीजलवेल्डर के लिए 44 विद्यार्थी को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसके अलावा बागबाहरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर में मैकेनिक डीजलवेल्डरपिथौरा के शासकीय रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैकेनिक डीजलबसना के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वेल्डरप्लम्बर एवं सरायपाली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वायरमैनप्लम्बर की व्यावसायिक शिक्षा संचालित की जा रही है। जहां 24-24 विद्यार्थियों का चयन डिप्लोमा कोर्स के लिए किया गया है। जिसकी मान्यता आईटीआई के बराबर होगी। टूल्स उपकरण सामग्री क्रय के लिए डी.एम.एफ. मद से 27.94 लाख स्वीकृत कर प्राचार्य आई.टी.आई को जारी कर दिया गया है। 

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement