Ad Code

हाथी ने सूंड ने पकड़ा ब्रश और खुद बना ली अपनी तस्वीर, टैलेंट देख हैरान हुए लोग - देखें Video

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी अपनी सूंड में ब्रश दबाकर कितने आराम से पेंटिंग कर रहा है. आप ध्यान से देखें तो वो हाथी की ही तस्वीर बना रहा है.



सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं , जिन्हें देखने के बाद भी हमको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक हाथी का है. हाथी का ये वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे. इस वीडियो एक हाथी खुह ही अपनी तस्वीर बनाते हुए दिखाई दे रहा है. हाथी ने इतनी सुंदर तस्वीर बना डाली की ये देखकर हर किसी की आंखे फटी रह गईं.

वायरल हो रहे इस वीडियो आईएफएस अधिकारी प्रवीण अंगूसामी ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी अपनी सूंड में ब्रश दबाकर कितने आराम से पेंटिंग कर रहा है. आप ध्यान से देखें तो वो हाथी की ही तस्वीर बना रहा है. आप देख सकते हैं कि हाथी कितनी खूबसूरती और सलीके से पेंटिंग बना रहा है. देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो अक्सर पेंटिंग करता हो.

देखें Video :

हाथी का ये टैलेंट देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को अबतक 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘इस धरती पर कुछ भी असंभव नहीं है'.

(News Credit by NTDV)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com




Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement