एक अच्छा रिश्ता खुशियों को कई गुना बढ़ा देता है और गम को कई गुना कम कर देता है. रिश्तों में ईमानदारी, विश्वास, समझ और खुलापन ही हेल्दी रिलेशनशिप की नींव रखता है. हर कोई चाहता है की उनका रिश्ता मजबूत और खुशहाल हो. रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आप अपने पार्टनर से कुछ खास वादे कर अपने रिलेशन को हेल्दी बना सकते हैं.
हर रिश्ता अनूठा और खास होता है. हर कोई चाहता है की उनका रिश्ता मजबूत और खुशहाल हो. हेल्दी रिलेशनशिप (Healthy Relationship) के लिए बेहद जरूरी है कि रिश्तों में संतुलन हो, मिठास हो, आपसी तालमेल हो और एक-दूसरे के प्रति भरोसा और सम्मान हो. हर किसी के लिए रिश्ते उनकी जिंदगी के सबसे अहम और खास हिस्से होते हैं. जिस तरह जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, ठीक वैसे ही हमारे रिश्तों में भी उतार चढ़ाव आते हैं, जो सुख और दुख का अनुभव करवाते हैं. किसी भी रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. एक अच्छा रिश्ता (Healthy Relationship) खुशियों को कई गुना बढ़ा देता है और गम को कई गुना कम कर देता है. रिश्तों में ईमानदारी, विश्वास, समझ और खुलापन ही हेल्दी रिलेशनशिप की नींव रखता है.
हेल्दी रिलेशनशिप बनाने के 5 महत्वपूर्ण सुझाव | How To Make A Healthy & Happy Relationship
हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा
हर किसी की अपने पार्टनर से उम्मीद होती है कि वे उसका हर डगर हर राह पर साथ दे. उसको सपोर्ट करे. माना आपके पार्टनर से गलती हो सकती है, लेकिन आज के समय में गलती भला कौन नहीं करता है, इसलिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की बात अच्छी तरह सुने और उनको समझे, उनका सपोर्ट करें. इससे आपका रिश्ता मजबूत और खुशहाल बना रहेगा.
मैं तुम्हारे प्रति रहूंगा हमेशा ईमानदार
अपने पार्टनर से वादा करें कि आप उनके प्रति हमेशा ईमानदार रहेंगे, जिस तरह आप अपने दोस्तों और अपने घरवालों के प्रति रहते हैं. अक्सर रिश्ता टूटने की वजह के पीछे यही कारण होता है, जब पार्टनर एक-दूसरे के प्रति ईमानदार नहीं रहते हैं, तो अक्सर दूरियां बनने लगती है और रिश्तों में खटास आ जाती है, इसलिए पार्टनर से ये वादा कर पूरी ईमानदारी से इसे निभाएं.
अक्सर लोग अपनी खुशियां अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना ज्यादा पसंद करते हैं, जो जाने-अनजाने आपके रिश्ते पर असर डाल सकता है. कई बार लोग दोस्तों में इस कदर खो जाते हैं कि अपने पार्टनर संग खुशियां मनाना ही भूल जाते हैं. ऐसे में आपके पार्टनर का नाराज होना बनता है, लेकिन यह आपके बीच की खुशियों को भी कम कर सकता है. हमेशा अपने रिश्ते के बीच किसी को ना आने दें. इसके लिए वर्तमान और भविष्य में आने वाली या आ रही खुशियों को अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करें, फिर चाहें वो खुशी छोटी हो या बड़ी.
किसी भी बात को लेकर धैर्य नहीं खोउंगा
रिलेशनशिप इस वजह से भी बिगड़ते हैं कि पार्टनर्स एक-दूसरे के प्रति धैर्य नहीं रख पाते हैं. उदाहरण के लिए अगर एक से कोई गलती होती है, तो दूसरे को उस पर बरस नहीं जाना चाहिए, बल्कि स्थिति को समझना चाहिए. कई बार छोटी-मोटी बातों से बढ़ीं लड़ाई आपके रिश्ते को खराब कर सकती है. इसलिए एक-दूसरे को समझे, धैर्य बानए रखें और समझदारी से फैसला लें.
हमेशा इच्छाओं का रखूंगा ध्यान
एक रिलेशनशिप तभी आगे बढ़ पाता है, जब पार्टनर एक-दूसरे की इच्छाओं का ध्यान रखते हैं. जैसे- आपके पार्टनर को खाने में क्या पसंद है, क्या करना पसंद है, क्या करना नहीं अच्छा लगता है, किस तरह खुश करना है. दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे की इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका रिश्ता समय के साथ और भी गहरा होता चला जाए.
(News Credit by NDTV)
Social Plugin