Ad Code

छत्तीसगढ़: 7 साल की बालिका से 6 बच्चों ने डेढ़ माह से किया सामूहिक बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा



अंबिकापुर: सरगुजा जिले से बेहद ही झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में 7 साल की बालिका से 6 बच्चों द्वारा डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार किया जा रहा था।

इससे बालिका के पेट में दर्द रहने के साथ ही उसकी तबियत भी खराब रहने लगी थी। घरवालों को इस बात की भनक भी नहीं लग पाई कि अचानक बालिका की तबियत कैसे खराब रह रही है। बताया जा रहा है कि मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर बालिका के परिवार के ही 7 से 13 साल के 6 बच्चे उससे डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार कर रहे थे।

बालिका की तबियत खराब रहने लगी और उसके बड़े भाई ने फिर से बच्चों को बलात्कार का प्लान बनाते बात करते सुना तो शक हुआ। अपचारी बालकों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया। परिजनों की पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल पर देखकर ये सब सीखा है। इससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

बालिका के बड़े भाई ने 2-3 दिन पूर्व परिवार व पड़ोस के बच्चों को उसकी बहन से बलात्कार का प्लान बनाते बात करते सुना।

इस पर उसे शक हुआ तो उसने परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बलात्कार की बात स्वीकार कर ली। बच्चों से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल पर वीडियो देखकर उन्होंने ये सब सीखा है।

इसके बाद परिजनों की समझ में आया कि आखिर बालिका की तबियत क्यों खराब रह रही है। 

मामले की सूचना पर पुलिस ने अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

(News Credit by Janta se rishta)


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement