Ad Code

बड़ी खबर, नर्सरी से लेकर 12 वीं तक की सभी वार्षिक परीक्षाएं होगीं ऑफलाइन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 दुर्ग जिले में नर्सरी से लेकर सभी तरह की स्कूली परीक्षाएं अब ऑफलाइन होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेेंद्र भुरे ने शनिवार को आदेश जारी किया है।


भिलाई. दुर्ग जिले में नर्सरी से लेकर सभी तरह की स्कूली परीक्षाएं अब ऑफलाइन होगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेेंद्र भुरे ने शनिवार को आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12 वीं तक की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने की अनुमति दी गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि केवल परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। सभी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से यथावत जारी रहेगीं। परीक्षा के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी शर्तों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



तीसरी लहर में हल्के लक्षणों को देखकर लिया गया निर्णय
कोरोना की तीसरी लहर में हल्के लक्षण और शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन पर फोकस करने के कारण राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। बतां दें कि पहली और दूसरी लहर के मुकाबले कोरोना की तीसरी लहर ज्यादा घातक नहीं है। प्रदेश में मौतें भी बहुत कम हो रही है। ऐसे में स्कूली परीक्षाओं को लेकर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

(News Credit by Patrika)


Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement