सार
इसके साथ ही इस सिंडिकेट के 5 सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ है। अतीत में यह भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में लिप्त था।विस्तार
डीआरआई के अधिकारियों ने रायपुर आरपीएफ की मदद से रायपुर रेलवे स्टेशन पर कोलकाता से नागपुर ट्रेन से सोने की तस्करी करने वाले विदेशी मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के कब्जे से 3.33 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद हुई हैं। इस व्यक्ति ने अपने कमर पर पट्टियां बांधकर उन्हें कपड़ों के अंदर छुपाया था।
सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त किया गया है। इसके साथ ही इस सिंडिकेट के 5 सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ है। अतीत में यह भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में लिप्त था जिसके लिए हवाला चैनलों के माध्यम से भुगतान किया गया था। आगे की जांच जारी है।
(News Credit by Amar ujala)
Social Plugin