Ad Code

बिना मास्क वाहन चालकों पर 7000 रुपए की चालानी कार्रवाई

 



मास्क लगाने और पूरी तरह गाइड लाइन का पालन करने की अपील 

महासमुंद :  ज़िले में बाजार और शहर की मुख्य  सड़क पर बिना मास्क के घूमने व बिना मास्क के वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी। आज बुधवार को 85 बिना मास्क के घूम रहे लोगों व बिना मास्क के वाहन चालकों पर 7000 रुपए की  चालानी कार्रवाई की गयी। महासमुंद में 36 लोगों पर 1800 रुपएतुमगाँव में 23 2600, बागबाहरा में 25 लोगों पर 1500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वही सरायपाली में 11 लोगों पर 1100 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है। 

 ज़िला और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने लोगों से मास्क लगाने और गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की। लोगों को कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण मामलों के मद्देनजर शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का यदि सभी अपने मन से पालन करें तो इससे कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण में काफ़ी मदद मिलेगी। इसकी प्रसार को 90 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के अभियान में सहयोग दे। इसके लिए आवश्यक है कि हम सार्वजनिक स्थानों पर निकलने के दौरान या दुकानों पर क्रय-विक्रय के समय शारीरिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पूरी तरह से पालन करें और चालानी कार्रवाई से भी बचें।

Ad code

ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement