भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रक्षेपण और अंतरिक्ष यान कार्यक्रमों में अब आईआईटी भिलाई की भी अहम भूमिका होगी।
भिलाई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रक्षेपण और अंतरिक्ष यान कार्यक्रमों में अब आईआईटी भिलाई की भी अहम भूमिका होगी। आईआईटी भिलाई का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस (ईईसीएस) विभाग एनालॉग, डिजिटल, मिश्रित सिग्नल वीएलएसआई सर्किट डिजाइन, सेमीकंडक्टर डिवाइस, हार्डवेयर सुरक्षा और वायरलेस नेटवर्क जैसे क्षेत्रों की प्रशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों में इसरो के साथ शामिल होगा। आईआईटी भिलाई और इसरो इनर्शियल सिस्टम लिडर यूनिट (आईआईएसयू) के बीच इस संबंध में एमओयू साइन किया गया है।
ISRO के अंतरिक्ष यान लैंडिंग मिशन के लिए नेविगेशन सिस्टम विकसित करेगा IIT भिलाई, एमओयू किया साइन
विकसित करेंगे टाइम ऑफ फ्लाइट सिस्टम
आईआईटी लैंडिंग मिशन के लिए इनर्शियल सेंसर की मदद करने दृष्टि आधारित नेविगेशन सिस्टम विकसित करेगा। विशेष रूप से रोबोट या ह्यूमनॉइड के साथ अंतरिक्ष मिशन के लिए लक्षित सिस्टम-ऑन-चिप सीएमओएस इमेज सेंसर के साथ एक टाइम-ऑफ-फ्लाइट विकसित करने में आईआईटी भी मदद करेगा। इस उद्देश्य और मिशन को ध्यान में रखते हुए, आईआईएसयू तिरुवनंतपुरम और आईआईटी भिलाई आवश्यक घटकों और तकनीकों के विकास के लिए सहयोग करने पर सहमत हुए हैं।
इस तरह हुआ एमओयू
आईआईएसयू तिरुवनंतपुरम के निदेशक डॉ. डी. सैम दयाला देव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। केएस नंदनकुमार, उषा के, निशा दत्न (आईआईएसयू से पीआई) और श्रीजा आई. वहां उपस्थित थे। वहीं आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर रजत मूना की ओर से डॉ. बरुन गोरेन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। साथ ही प्रोफेसर संतोष विश्वास और डॉ कपिल जैनवाल (आईआईटी भिलाई के पीआई) इस अवसर पर मौजूद रहे।
अभी तक आईआईटी के एमओयू
बता दें कि आईआईटी ने इस बीते एक दो नहीं बल्कि प्रदेश में सर्वाधिक 15 एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। बीएसपी और रेलवे को मिलाकर चार साल में अब तक 36 एमओयू किए गए हैं। नामी यूनिवर्सिटी के साथ भी करार किए गए। कोरिया, चाइना व ताइवान की यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम पर समझौते किए गए। इसरो के अलावा आईआईटी ने आईआईटी कानपुर, नेशनल यूनिवर्सिटी ताइवान, रविवि विवि रायपुर, 36 एनआईसी, सीएमईटी, सीएसआईआर, इंफीनियोन टेक्नोलॉजी, रायपुर रेल मंडल, बीएसपी, वारा टेक्नोलॉजी, वीफोन लैब्स, सीबीडीए फर्म, एनएसपीसीएल, ईसीओ मटेरियल कनाडा, रायपुर एम्स, बिलासपुर बिजनेस इन्क्यूबेशन, सीडॉट, उद्योग मंत्रालय, एसआरएम यूनिवर्सिटी, सेंटर फॉर पॉलिसी, एनआईटी सिक्किम आदि के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया है।
(Credit by Patrika)
Social Plugin