आधार और ओटीपी शेयर कभी ना करें
कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर सायबर ठगो के द्वारा लोगो को फोन करके उनसे ओटीपी और आधार नम्बर की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है।
साइबर ठग ऐसे दे सकते हैं झांसा
jholturam.com लोगों से अपील करता है। टीकाकरण संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। पंजीकरण के नाम पर संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और मेल से संबंधित जानकारी मांगी जाती है। आधार कार्ड के सत्यापन के लिए नाम पर मोबाइल में आए ओटीपी की जानकारी मांगी जाती है। ओटीपी और आधार नंबर देने पर बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।
कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर आने वाले कॉल से सावधान रहें। साइबर ठग पंजीकरण के नाम पर बैंक खातों में डाका डाल सकते हैं। अपने आधार कार्ड व मोबाइल पर आने वाले बैंक खाते की जानकारी किसी को न दे। ठग कोविड-19 के टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है।
देश में स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश पर टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में किसी तरह के फर्जी ठगों के झांसे में न आने लोगों से अपील की जा रही है।
jholturam.com के द्वारा जनहित में जारी
Social Plugin