पता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर युवक को लूटने का मामला सामने आया है। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है।
भिलाई. पता पूछने के बहाने चाकू की नोक पर युवक को लूटने का मामला सामने आया है। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। बासिन चौक पर पानठेला चलाने वाले जितेन्द्र गायकवाड़ लूट का शिकार हो गया। रात को पानठेला बंदकर दिनभर की कमाई को लेकर साइकिल से घर खेदामारा जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया। चाकू की टिकाकर उसके साथ मारपीट किया। इसके बाद उसके जेब से 2 हजार रुपए लूटकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 394 के तहत जुर्म दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
मास्क पहनकर घटना को दिया अंजाम
जामुल टीआई गौरव पांडेय ने बताया कि घटना शुक्रवार रात 9.15 बजे की है। ग्राम खेदामारा निवासी जितेंद्र गायकवाड़, पिता पुराणिक गायकवाड़ (36 वर्ष) ने शिकायत की। जिस पर मामला दर्ज किया गया है। रात में ही आरोपियों की खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीडि़त जितेंद्र ने बताया कि वारदात के समय तीनों बदमाश मास्क पहने हुए थे। इसलिए उन्हें सही से देख नहीं पाया। फिर भी देखेगा तो पहचान जाएगा।
(News Credit by Patrika)
Social Plugin