Ad Code

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु 14 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु 14 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदकों द्वारा ऑनलाईन दिए गए जानकारी अनुसार पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संविदा पदों पर भर्ती के लिए 6 मई से 14 मई 2024 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 तक शाम 05ः30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर तथा रजिस्टर्ड डाक/स्पीड के माध्यम से दावा-आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात किसी भी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार/मान्य नहीं किया जाएगा। 

दावा आपत्ति आवेदन का प्रारूप व विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.mahasamund.gov.in एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement