Ad Code

महासमुन्द : नेहरू युवा केंद्र महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 जून को





चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, फोटोग्राफी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता होंगे मुख्य आकर्षण

15 से 29 वर्ष के युवा ही ले सकते है भाग

महासमुन्द : जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार 23 जून शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी की अध्यक्षता में की गई।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम की थीम अमृत काल के पांच प्राण राखी गयी है। जिसमे इस थीम के आधार पर चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी, कविता लेखन, भाषण व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन इस युवा उत्सव में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के 15 - 29 वर्षीय युवा भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने ऑनलाइन पंजीयन लिंक(https://docs.google.com/forms/d/1hj4CwdIp5vFy7SUSWoD5g9cJmfpTJNIY7bYkEfZebVk/एडिट) के माध्यम से पंजीयन कार्य किया जा सकता है या नेहरू युवा केंद्र के जिला कार्यालय, शंकर नगर (शासकीय कला बाई प्राथमिक विद्यालय के समीप) में जाकर भी किया जा सकता है। पंजीयन कार्यक्रम स्थल वन विद्यालय, बी टी आई रोड, महासमुंद में कार्यक्रम के दिन भी किया जा सकता है।

श्री तिवारी ने आगे बताया कि यह प्रतियोगिता पहले जिला स्तरीय, फिर जिला विजेता को राज्य स्तर व् राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिलेगा। विजेता युवा को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

तत्पश्चात डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी ने निर्देश दिया की युवाओं को शासन की योजनाओ से जोड़ने के साथ आम जन में जागरूकता बढ़ने के लिए शिक्षा विभाग, रोजगार विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लीड बैंक, कौशल विकास विभाग, खेल विभाग, महिला बाल विकास विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए की यह अच्छा अवसर है कि युवाओ को स्वीगप (सुव्य वस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम से भी जोड़ा जाये। जिससे वह मतदान के समय अपनी ज़िम्मेदारी निभा सकें एवं नव मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। बैठक में समिति के सदस्य मौजूद थे।

Ad code

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

Ad Code

Responsive Advertisement