हॉकी इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए 33 सदस्यीय संभावित जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने भी जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है।
हॉकी इंडिया ने 33 सदस्यीय संभावित जूनियर टीम घोषित की
रायपुर. हॉकी इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए 33 सदस्यीय संभावित जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ की दो बेटियों ने भी जगह बनाने की कामयाबी हासिल की है। राजनांदगांव की अनिशा साहू और आंचल साहू ने संभावित भारतीय टीम में जगह बनाई है। अलीशा साहू को मिडफील्डर और आंचल साहू को फॉरवर्र्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है। प्रदेश की दोनों खिलाडिय़ों का भारतीय टीम में चयन बेंगलूरु में आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर में उनके किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रदेश की खिलाडिय़ों के खेल प्रतिभा की भारतीय महिला टीम की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने भी प्रशंसा की है। भारतीय संभावित टीम में जगह बनाने पर दोनों खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव समेत सभी पदाधिकारियों और प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने बधाई दी है।
Social Plugin