रायपुर: बीरगांव नगर निगम के नव नियुक्त महापौर नंदलाल देवांगन से डॉ हरिश ने सौजन्य मुलाकात कर बंजारी नगरवासीयो की ओर से बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
इस अवसर पर महापौर नंदलाल देवांगन ने डॉ हरिश के सामाजिक कार्यो एवं उनके द्वारा बंजारी नगर में किये जा रहे जन सेवा की सराहना करते हुए बंजारी नगरवासीयो की सहृदय आभार व्यक्त किया साथ ही नगर निगम बीरगांव के जनताओं के द्वारा भरोसा कर जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही ।
मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी नव नियुक्त महापौर नंदलाल देवांगन से डॉ हरिश ने मिलकर खुशी व्यक्त किया ।
Social Plugin