महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब के गठन को लेकर गांवों में लगातार युवाओं की बैठक ली जा रही है। बाद इसके मितान क्लब का गठन किया जा रहा है।
राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए ग्राम जोबा में बैठक हुई। जिसमें एन एस यू आइ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष व्यंकटेश चंद्राकर व रेखराज पटेल की टीम द्वारा लगातार गांवों में बैठक लेकर क्लब के गठन को लेकर युवाओं की टीम तैयार की जा रही है।
बैठक के दौरान व्यंकटेश चंद्राकर ने युवाओं को बताया कि ग्राम पंचायतों व शहर के वार्डों की आबादी के हिसाब से क्लब का गठन किया जाएगा। 25 सौ से अधिक की आबादी पर दो क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपये के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
यह राशि खेल संचालनालय से जिला खेल अधिकारी को भेजी जाएगी। बाद इसके राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया। जिसमें यशवंत यादव, धीरज यादव, भुवन ध्रुवंशी, कार्तिक यादव, कन्हैया यादव, खिलावन यादव, अर्जुन यादव, पुरुषोत्तम साहू, मुकेश साहू, वेदप्रकाश साहू, द्रोण साहू, रामेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, विश्वजीत ध्रुव, दीनानाथ ध्रुव, जितेंद्र ध्रुव, देवचरण नेताम, महेंद्र ध्रुव, तुकाराम ध्रुव, महेंद्र ध्रुव, ऋषि ध्रुव, पुरुषोत्तम ध्रुव, रोहित गायकवाड़, ईशु सोनवानी, जितेंद्र कुमार, शिव भतपहरी, प्रोजेश ओगरे, द्वारिका गायकवाड़, राधे राम, हीना बाई सतनामी, प्रीति गायकवाड़, देवकी बाई ध्रुव, रुखमणी यादव, झुली बाई सतनामी, अमरीका बाई ध्रुव, पिंकी बाई ध्रुव, सोनियाबाई विश्वकर्मा आदि को शामिल किया गया है।
Social Plugin